Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।श्रीकृष्णा श्रीमंत जनजागृति मंच मनहरा के द्वारा जरूरत मंद लोगो की लगातार की जा रही है सेवा। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 13, 2020

मधेपुरा।श्रीकृष्णा श्रीमंत जनजागृति मंच मनहरा के द्वारा जरूरत मंद लोगो की लगातार की जा रही है सेवा।



श्रीकृष्णा श्रीमंत जनजागृति मंच मनहरा के तत्वाधान में लगातार ग्राम पंचायत बराही में महीने से अधीक से सभी वार्डों में मास्क,साबुन वितरण किया गया।अबतक 4 हजार मास्क एवं 4 हजार साबुन का वितरण किया जा चुका है।


 मंच के अध्यक्ष ,श्री सुमित आनंद ने कहा कि  इस कार्य के अतिरिक्त डोर टू डोर 12 वार्ड में 8को पूर्णतया सैनीटाईज कराया जा चुका है। उन्होने आगे कहा कि जबतक वायरस की दवा  नहीं आ जाती है। इससे बचने का अचुक उपाय फिजीकल डिसटेसिंग ,मास्क का उपयोग एवं सैनीटाईजेशन ही मात्र है। उन्होंने पंचायत समिति प्रतिनीधि,पप्पु,मिथिलेश,प्रभाष ,अनील अरुण,उपमुखिया प्रतिनीधी सुरज कुमार के साथ साथ सुधीर जी के सहयोग के लिए उन्हें हृदय से साधुवाद दिया कि इस वैश्विक महामारी से बचाव दल के साथ रहकर कार्य किया।इसी कड़ी में संस्था ने अनुमंडल कार्यालय का कोना कोना सैनिटाइज कराया। श्री आनंद ने आगे कहा कि दिन रात जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अपने जान जोखिम मे डालकर जनता बचाव हेतू तत्पर है।उन्हें भी पूर्णरुपेण कराएगी सैनीटाइज।