Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।लॉकडाउन में सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा से संबंधित जानकारी छात्रों तक पहुँचा रही सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 13, 2020

सहरसा।लॉकडाउन में सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा से संबंधित जानकारी छात्रों तक पहुँचा रही सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट


*लॉकडाउन में सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा से संबंधित जानकारी छात्रों तक पहुँचा रही सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट*

रितेश/सहरसा


वैश्विक महामारी को लेकर देश सहित राज्य में लागु लॉकडाउन में भी सोशल मीडिया के माध्यम से सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट शिक्षा से संबंधित जानकारी छात्रों तक पहुँचा रही है। सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट लॉक डाउन के स्थिति में सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा से समन्धित जानकारी छात्रों तक पहुँचा रही है। कोसी क्षेत्र का सभी शिक्षा संस्थान और स्कूल सहरसा इंस्टिट्यूट से जुड़ कर अपने स्कूल और संस्थान का नोटिफिकेशन जैसे- नया बैच प्रारंभ होने का सुचना,बैच टाइम में बदलाव, सिलेबस, रूटिंग इत्यादि जानकारी सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट के माध्यम से सभी छात्रों तक साझा करती है। सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट को शहर का सभी शिक्षक का प्रोत्साहन और योगदान मिल रहा है सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट के माध्यम से छात्रों तक शिक्षा सम्बंधित सही जानकारी पहुँचाने का बहुत बड़ा स्रोत शहर का सभी शिक्षक बना हुआ है। सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट छात्रों तक जानकारी साझा करने के लिये अपने छः टीम मेंबर्स राहुल झा, अश्वनी चौबे, अभिषेक वर्मा, कौशल चंद्र झा, सत्यम आनंद (आर.एम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष), मनीषा रॉय (पूर्णियाँ यूनिवर्सिटी) बनाए हुए है और सभी टीम मेंबर्स का काम है शिक्षा समंधित जानकारी का संग्रह कर सहरसा इंस्टिट्यूट के माध्यम से सभी छात्रों तक साझा करना। बी.एन.एम.यू, पूर्णियाँ यूनिवर्सिटी, BSEB और CBSE का नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर बने सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट के पेज पे मिलता रहता है। जानकारी देते हुए सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट के सक्रिय मेम्बर ने बताया कि सहरसा इंस्टिट्यूट अपडेट का एक ही लक्ष्य है कि सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और पूर्णियाँ का कोई छात्र शिक्षा से समन्धित जानकारी से वंचित न रहे।