Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा। युवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 20, 2020

सहरसा। युवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव

विकास की रिपोर्ट।

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी गांव के समीप मोरकाही बहियार में एक पेड़ में फंदे से टंगा शव बुधवार की सुबह मिलने के बाद सनसनी फैल गई।

आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया गया। यह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ लोग जब खेत की ओर जा रहे थे तो शव पर लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद गांववालों को सूचना दी गई। शव देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुट गये। परंतु युवक की शिनाख्त नहीं हो पा पाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसपर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह सदलबल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पेड़ के समीप से एक बैग भी बरामद किया गया। जिसमें एक पैंट, शर्ट था। जबकि बैग के कपड़े को फाड़कर रस्सी से बांधकर शव लटका हुआ था और हाथ बंधा हुआ था। गर्दन पर सिर्फ जख्म के निशान थे। घटना जिस जगह हुई है वहां आसपास में दूर-दूर तक कोई घर नहीं है। जिस कारण पुलिस हत्या मानकर छानबीन में जुटी है। युवक के मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक आसपास के किसी गांव का रिश्तेदार तो नहीं है। पुलिस कई बिदुओं पर तहकीकात कर रही है। सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि प्रथम²ष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया। इस घटना में तीन-चार लोगों के शामिल रहने की आशंका जतायी जा रही है। शव का पहचान होने के बाद अन्य खुलासा हो सकता है। शव को सुरक्षित रखा गया है।