Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय।देसी शराब व लोडेड देसी कट्टा के साथ पिता के साथ दो पुत्र गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

बेगूसराय।देसी शराब व लोडेड देसी कट्टा के साथ पिता के साथ दो पुत्र गिरफ्तार

नावकोठी, बेगूसराय। थाना क्षेत्र के समसा गांव से नावकोठी पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा, तीन कारतूस एवं देसी शराब के साथ पिता-पुत्र सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली कि समसा में पिता और पुत्र मिलकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा कैलू महतो के घर की घेराबंदी की गई। पुलिस की भनक सुनते ही घर के पिछले दरवाजे से पिता-पुत्र सहित तीनों फरार होने लगे। पुलिस की सक्रियता से पिता कैलू महतो और उनके दो पुत्र दीपक महतो एवं महंथा महतो उर्फ महेश्वर महतो को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में महेश्वर महतो के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, दीपक के पास से हरे रंग की बिडोलिया में 315 एमएम का जिदा कारतूस, कैलू महतो के पास से दो लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। दीपक और महेश्वर पूर्व से ही नामजद अभियुक्त है। उस पर पूर्व मुखिया अरुणा देवी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार मद्य निषेध अधिनियम तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ कर रहे हैं। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष के अलावा एसआइ त्रिभुवन कुमार ठाकुर एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।