सहरसा। बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ पड़ोस के दो युवकों ने हथियार के बल पर दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किया।
पीड़िता की सास ने इस मामले में थाने में शिकायत की है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़िता की सास ने अपने शिकायत पत्र में बताया है कि गत 26 मई को उनकी पुत्रवधू शौच के लिए जा रही थी कि रास्ते में मो. सद्दाम और मो. अजीम ने हथियार के बल पर दुष्कर्म करने की नीयत से मकई खेत में ले जाने का प्रयास किया। किंतु हल्ला करने पर कुछ लोग वहां पहुंचे। इसपर दोनों युवक ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिग की किंतु वहां से फरार हो गया। जब इसकी शिकायत आरोपित पक्ष से की तो मो. अजाबुल, हातिम, अजीम, तालीम, जाहिद, इकराम, अफरोज आदि ने घर में घुसकर मारपीट की। ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन आया है। छानबीन की जा रही है।