Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।प्रतिभाशाली बच्चों का भविष्य संवारेंगे आइपीएस सागर झा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

सहरसा।प्रतिभाशाली बच्चों का भविष्य संवारेंगे आइपीएस सागर झा

सहरसा। वर्ष 2017 की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 13वें स्थान पाने वाले चैनपुर निवासी आइपीएस सागर झा ने चैनपुर, बनगांव, पड़री, महिषी के 20 प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक योजना तैयार की है। प्रगतिशील चैनपुर नामक इस अभियान में उन्होंने प्रतिभाशाली बच्चे का चयन परीक्षा के आधार पर करेंगे तथा उन्हें मेडिकल व इंजीनियरिग रूचि के अनुसार उन्हें सहरसा के अच्छे कोचिग संस्थान में तैयारी कराएंगे।

प्रगतिशील चैनपुर टीम के प्रतिनिधि डॉ. कुमुदानंद झा प्रियवर ने बताया कि इस तैयारी में कुल लागत का आधा हिस्सा आइपीएस सागर कुमार स्वयं देंगे तथा आधा छात्र को स्वयं देना होगा। इसके लिए उन्होंने पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जिसकी अंतिम तिथि 31 मई तक है। बताया कि प्रगतिशील चैनपुर का प्रथम प्रयास एवं प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। यदि यह अभियान सफल रहा तो इसे आगे विस्तारित किया जाएगा जिससे मिथिला के लोग काफी लाभान्वित होंगे। इस अभियान के सफल संचालन के लिए तथा पंजीकरण व्यवस्था के लिए नौ सदस्यीय टीम में आइपीएस सागर कुमार झा, मिहिर कुमार झा, भगवानजी, डॉ. कुमुदानंद झा, नीतीश कुमार झा, राहुल कुमार बिल्टू, भरत झा, बैद्यनाथ मिश्र, योगेश ठाकुर, पुनीत मिश्रा आदि को रखा गया है।