Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज/मधेपुरा:मुखिया के घर से हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार madhepura news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 18, 2020

ब्रेकिंग न्यूज/मधेपुरा:मुखिया के घर से हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार madhepura news

मधेपुरा। सदर थाना क्षेत्र के भेलवा पंचायत के मुखिया के घर रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर दो लोडेड पिस्टल के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया। वहीं छापेमारी के क्रम में पुलिस को चकमा देकर मुखिया एवं उसका पुत्र फरार हो गया। डीएसपी सदर वसी अहमद ने बताया कि रविवार की शाम गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगबनी गांव से आगे सिंहपुर रोड में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर भतरंधा गांव निवासी राजेश कुमार का बाइक और मोबाइल छीन फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गम्हरिया थाना की पुलिस ने पीड़ित राजेश कुमार से छीना गए मोबाइल नंबर का अंतिम टावर लोकेशन भेलवा गांव का मिला। गम्हरिया थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता मिठाई ओपी प्रभारी अमित कुमार राय एवं दल बल को साथ लेकर संदेह के आधार पर भेलवा मुखिया बच्ची कामती के घर की तलाशी लेने पहुंचा तो पुलिस को देख मुखिया एवं उसका पुत्र कई कांड का आरोपी राजा कुमार अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। मुखिया के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को दो आधुनिक लोडेड पिस्टल के साथ दो बदमाश अमित राम एवं बंदे लाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक एक मोबाइल भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि मुखिया पुत्र राजा कुमार इन दिनों अपराध में पूरा सक्रिय है। उसके ऊपर पूर्व का भी कई आपराधिक मामला दर्ज है।पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। परंतु पुलिस के पहुंचने के साथ ही वह घर से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, मिठाई ओपी प्रभारी अमित कुमार राय, जमादार हृदय लाल राम मौजूद थे।