जिले में संक्रमित की संख्या 11 74 लोगों को भेजा गया सैंपल
सहरसा। सहरसा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या सोमवार को बढ़ गई। अब कुल संक्रमित की संख्या 11 हो गई है।
जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा कुल 636 संदिग्ध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जिसमें से 12 की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसमें संक्रमित की संख्या 11 हो गई है। जबकि महाराष्ट्र के नंदूरबार इस्लामियां मदरसा से आए 40 विद्यार्थी का रैंडल सैंपल लिया गया था। जबकि आठ को संदिग्ध मानकर क्वारंटाइन में रखते हुए जांच के लिए भेजा गया था। इन्हीं में से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अन्य पांच को छोड़कर अन्य रिपोर्ट निगेटिव आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को 74 सैंपल कलेक्ट कर भेजा जा रहा है।
इसमें महाराष्ट्र के नंदूरबार से आए विद्यार्थी शामिल हैं। दूसरी ओर जिस इलाके से संक्रमित मरीज मिले हैं उस इलाके को पूरी तरह सील कर पुलिस निगरानी कर रही है। उस इलाके के तमाम दुकानों को बंद करा दिया गया है। सभी को घरों में रहने का निर्देश दिया गया है।
अनावश्क घर से निकलने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। वहीं बाजार में भी लॉकडाउन प्रभारी बनाने के लिए प्रशासन पूरी सख्ती बरत रही है। हालांकि कुछ बाइक व चार पहिया वाहन चालक निर्देश की अवहेलना करते भी देखे गये। बिना अनुमति के सड़कों पर चार पहिया वाहन लेकर लोग घूमते नजर आए।
सहरसा)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्यां बढ़ कर 11 हो जाने से हड़कंप मच गया है। दो दिन पूर्व 03 तथा शनिवार को 07 और आज सोमवार को एक और मरीज मिलने से सहरसा रेड जॉन में जाने के कगार पर है।पूर्व के 03 मरीज में एक सहरसा,एक सुपौल व एक नेपाल के थे। शेष शनिवार को मिले 07 मरीज सहरसा जिले के निकले।और आज सोमवार को एक मरीज मिला जो कि सौरबाजार का है।
डीएम कौशल कुमार ने बताया कि गत बुधवार को स्पेशल ट्रेन से आए सभी बच्चे के स्क्रीनिंग जांच की गई थी। संदेह होने पर कुल 40 लोगों के सैम्पल जा के लिए भेजा गया था सैपल जांच में 21 लोगों के रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। जबकि 7 रिपोर्ट पोजिटिव पाए गये।
इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 733 हो गया है।
उपडेट्स जारी है बने हैं कोशी लाइव के साथ......

