Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां।बस पेड़ से टकराई, एक महिला घायल चालक फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 27, 2020

पूर्णियां।बस पेड़ से टकराई, एक महिला घायल चालक फरार

केनगर थाना क्षेत्र के पूर्णिया-धमदाहा स्टेट हाईवे पर अगस्त नगर डहरिया के पास एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे स्थित एक पेड़ में ठोकर मार दी जिससे बस की छत टूटकर सड़क पर आ गिरी। घटना में बस पर सवार एक 26 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद चालक ने घायल महिला को सड़क किनारे उतार दिया और बस लेकर भाग निकला। फिर चालक ने चूनापुर हवाई अड्डा मोड़ पर बस खड़ा कर फरार हो गया।

घायल महिला का नाम मंचो देवी पति सुबोध ऋषि गांव डुमरिया नर्सरी टोला थाना सरसी है। पूर्णिया से बाइक से अपने गांव चिकनी जा रहे अधिवक्ता गणेश झा ने चालक द्वारा बस से नीचे उतारी गई महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार बीआर 11 पी 5777 मां कामाख्या ट्रेवेल्स बस धमदाहा से पूर्णियां की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क की तरफ झुके पेड़ की मोटी डाल में ठोकर मार दी। घटना के समय बस पर केवल एक ही महिला यात्री सवार थी जो गंभीर रूप से घायल हुई। सूचना पर केनगर थाना पुलिस सदल बल पहुंची और बस के क्षतिग्रस्त हिस्से तथा चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा मोड़ से बस को कब्जे में ले लिया है।