_सुबे में कोरोना बरपा रहा कहर_
*जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 61 जबकि 21 कोरोना को मात देकर हुए ठीक, ज़िला पदाधिकारी ने की पुष्टि*
सहरसा - देश सहित राज्य में कोरोना का कहर जारी है। बिहार के 38 ज़िले में कोरोना अपना पाँव अच्छी तरह पसार चुका है। बिहार के सहरसा जिले में कोरोना का कहर जारी है। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन - प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। उसी संदर्भ में जिले में Covid19 से जुड़ी वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी सहरसा श्री कौशल कुमार ने बताया कि जिले में आज 5 और नए कोरोना पोजेटिव मरीज मिलें है। यहाँ पोजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। जबकि अब तक जिले में 12 लोग कोरोना को मात दे स्वस्थ हो चुके हैं जन्हें घर भेज दिया गया है। जिलाधिकारी श्री कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि टोटल 1279 लोगों का सैंपल जाँच हेतु भेजा गया था जिसमें से 1190 लोगों का रिपोर्ट नेगेटिव आया जबकि 28 लोगों का जाँच रिपोर्ट आना पेंडिंग है। जिले में पोजेटिव केसों की संख्या 61 हो गई। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आज 11 और केस के रिपोर्ट निगेटिव होने की खबर आ रही है जिससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या 38 रह जायेगी। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग घर में रहें एवं संयम बनाए रखें जब कोई अति आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकले और अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
