Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:मृतक की पत्नी के बाद अब पोता भी निकला पॉजिटिव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 20, 2020

खगड़िया:मृतक की पत्नी के बाद अब पोता भी निकला पॉजिटिव

खगड़िया। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में आठवीं और खगड़िया जिले की पहली मौत जिस व्यक्ति की हुई थी उक्त मृतक की पत्नी के बाद अब उनका तीन वर्षीय पोता भी पॉजिटिव निकला है। जिसका सैंपल जांच रिपोर्ट बुधवार को आया है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति (मृतक ) बीते 13 मई को अपनी पत्नी व पोते के साथ मुंबई से सहरसा आया और सहरसा से गोगरी पहुंचा। जिन्हें महेशखूंट के एसजीएम कॉलेज स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। क्वारंटाइन सेंटर में ही बीते 14 मई की देर शाम को उनकी अचानक तबीयत खराब हुई। रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 15 मई को मौत हो गई। संदेह के आधार पर मृतक व उनकी पत्नी का सैंपल जांच कराया गया, जो पॉजिटिव निकला। जब संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जाने लगी तो पता चला कि उक्त मृतक की पत्नी के साथ उनका पोता भी था। जिसे घर पसराहा भेज दिया गया था। संपर्क के लोगों की जांच के साथ उनके तीन वर्षीय पोते का भी बीते दिनों सैंपल जांच में भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। अब बच्चे के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।