- महिला श्रमिक स्पेशल ट्रेन से त्रिपुरा से खगड़िया लौट रही थी
- कटिहार स्टेशन पर जांच के बाद महिला को ट्रेन से रवाना किया गया
कटिहार. श्रमिक स्पेशल ट्रेन से त्रिपुरा से खगड़िया लौट रही महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। कटिहार रेलवे स्टेशन पर दोनों की जांच के बाद ट्रेन से आगे रवाना किया गया।
रेल अधिकारियों ने बताया कि प्रवासी मजदूर विनोद चौहान अपनी पत्नी मिंटू देवी के साथ खगड़िया लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन में मिंटू देवी को तेज दर्द हुआ। कटिहार स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई। ट्रेन को कटिहार स्टेशन पर रोका गया। यहीं प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने मां और बच्चे की जांच की। दोनों की हालत ठीक होने पर उन्हें ट्रेन से ही खगड़िया भेज दिया गया। महिला नवादा जिले की रहने वाली है।