Kosi Live-कोशी लाइव Live CoronaVirus Bihar Update:अभी-अभी सुपौल में 5 नए मरीजों के साथ सूबे में 1423 हुआ आंकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 18, 2020

Live CoronaVirus Bihar Update:अभी-अभी सुपौल में 5 नए मरीजों के साथ सूबे में 1423 हुआ आंकड़ा

#BiharFightsCorona 4th update of the day.31 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 1423.the details are as follows.we are ascertaining their trail of infection https://t.co/7A5DRWSxge

PATNA : बिहार सरकार ने सोमवार को चौथा कोरोना अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में 31 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की तरफ से जारी किए गए अपडेट के बाद कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर बिहार में 1423 हो गया है।

कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले कुल 12 जिलों से सामने आए हैं। इनमें सारण से 3, मुजफ्फरपुर से 5, शिवहर से 1, सीतामढ़ी से 1, वैशाली से 4, कटिहार से 2, सुपौल से 5, मधुबनी से 4, नालंदा से 1, पटना से 1, भोजपुर से 2 और कैमूर से 1 मामला सामने आया है।