Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां।बीडीओ ने अभद्र भाषा का किया प्रयोग, ऑडियो वायरल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 13, 2020

पूर्णियां।बीडीओ ने अभद्र भाषा का किया प्रयोग, ऑडियो वायरल

@कोशी लाइव:

पूर्णिया। बायसी में बीडीओ द्वारा एक ग्रामीण से अभद्रता के साथ बात करने का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस संबंध में बीडीओ अनित कुमार ने कहा है कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से बात की है। हालांकि अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पंकज ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वे इसकी जानकारी जिलाधिकारी को देंगे।

बुधवार को हरेराम पुर के एक ग्रामीण ने बीडीओ अनित कुमार को फोन कर गांव में दिल्ली से कुछ लोगों के आने की सूचना दी। वायरल ऑडियो में ग्रामीण ने उन्हें कहा कि कुछ लोग गांव में बाहर से सीधे घर आ गए हैं। उन्हें क्वारंटाइन कैंप में ले जाने की जरूरत है। बीडीओ ने कहा कि उन्हें कैंप में भेज दो। लेकिन ग्रामीण ने कहा कि वे लोग उसके यहां कैसे जाएंगे? इसी बात पर बीडीओ भड़क गए तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें फोन रखने को कहा। ऑडियो वायरल होने तथा बाहर से आए लोगों को क्वारंटाइन कैंप में नहीं ले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।