Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां।गाजियाबाद से चले 100 मजदूर ट्रक से पहुंचे पूíणया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 13, 2020

पूर्णियां।गाजियाबाद से चले 100 मजदूर ट्रक से पहुंचे पूíणया

@कोशी लाइव:

पूर्णिया। कोरोना संक्रमण के बीच जारी लॉकडाउन में बिहार से बाहर फंसे प्रवासियों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। एक ओर जहां स्पेशल ट्रेन चलाकर सरकार प्रवासियों को भेज रही है वहीं कुछ प्रवासी चोरी-छिपे पैदल, ट्रक सहित अन्य साधन के जरिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को स्थानीय लोगों ने डाकबंगला चौक के पास एक ट्रक में सवार 100 प्रवासी को पकड़ा। सभी मजदूर गाजियाबाद से चलकर पूíणया पहुंचे थे। सभी जिला के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची केहाट थाना पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में स्क्रीनिग के बाद अपने-अपने गृह क्षेत्र भेजा गया। ट्रक से आए प्रवासियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण गाजियाबाद में वे लोग जिस फैक्ट्री में काम करता था फैक्ट्री बंद हो गया। खाने के लाले पड़ने पर वे लोग वहां से पैदल ही घर की ओर निकल गये। बताया कि बिहार बार्डर पर पुलिस ने उनलोगों को रोका और वहां उनलोगों का स्क्रीनिग किया गया। स्क्रीनिग बाद राज्य में प्रवेश करते ही पूíणया के लिए ट्रक भाड़ा कर वे लोग वहां से घर के लिए निकला था। इसके अलावा पैदल साइकिल व अन्य वाहन से भी प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। हर ओर से लोग लगातार जिले में प्रवेश कर रहे हैं।