Kosi Live-कोशी लाइव COVID-19 LIVE UPDATES BIHAR:अभी-अभी मिला 30 और कोरोना पॉजिटिव, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3036 - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 27, 2020

COVID-19 LIVE UPDATES BIHAR:अभी-अभी मिला 30 और कोरोना पॉजिटिव, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 3036

@कोशी लाइव:



PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार में एक बार फिर कोरोना के 30 नए मरीज मिले है. इसके साथ ही सूबे में आंकड़ा 3036 पहुंच गया.

#BiharFightsCorona
2nd update of the day.
➡️30 more #COVID__19 +ve cases in Bihar taking the total to 3036. The details are as following. We are ascertaining their trail of infection. #BiharHealthDept https://t.co/VozLmIuof1

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक मुजफ्फरपुर से 2, सीतामढ़ी से 6, पटना से एक, सीवान से एक, नवादा से एक, अररिया से एक, पूर्णिया से 3, बेगूसराय से एक, सुपौल से 2, औरंगाबाद से 3, अरवल से 5 और कैमूर से 4 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 3036 हो गई है.


बिहार में ठीक हुए 918 मरीज, 15 की मौत
बिहार में अब तक कुल 918 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 15 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. बिहार में रविवार को एक मरीज की मौत कोरोना के कारण हुई थी. सोमवार को भी नालंदा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी. मंगलवार को एक नए मौत के बाद ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 15 हो गया है. इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा जहानाबद, नालंदा, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा), सासाराम, सीवान और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.



बिहार में 2107 केस एक्टिव
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में 15वीं मौत हो गई है. जहानाबद के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है.  इसके अलावा राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3036 हो गई है. जिसमें से 918 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अभी भी कुल 2107 केस एक्टिव हैं.


महाराष्ट्र से आने वालों ने दिल्ली को छोड़ा पीछे
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 2072 मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर सैकड़ों प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक महाराष्ट्र से आने वाले सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले दिल्ली से आने वाले सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले थे. राज्य सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र से आने वाले 486, दिल्ली से आने वाले 462, गुजरात से आने वाले 301, बंगाल से आने वाले 88, हरियाणा से आने वाले 187 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.


विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ से से आने वाले 13, कर्नाटक से आने वाले 42, तमिलनाडु से आने वाले 25, मध्य प्रदेश से आने वाले 25, झारखंड से आने वाले 13, राजस्थान से आने वाले 107, छत्तीसगढ़ से आने वाले 14, उत्तर प्रदेश से आने वाले 108, पंजाब से आने वाले 63, तेलंगाना से आने वाले 96, आंध्र प्रदेश से आने वाले 19, केरल से आने वाले 3, उत्तराखंड से आने वाले 4, हिमाचल प्रदेश से आने वाले 2, अरुणाचल प्रदेश से आने वाले 1 और उड़ीसा से आने वाले 13 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.