Kosi Live-कोशी लाइव बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा-2020 के रिजल्ट से परीक्षार्थियों में हर्ष : बधाईयों का सिलसिला जारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा-2020 के रिजल्ट से परीक्षार्थियों में हर्ष : बधाईयों का सिलसिला जारी


**
-----------------------------------------------
लम्बी प्रतीक्षा के पश्चात गत दिनों जैसे ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2020का परिणाम घोषित किया गया परीक्षार्थियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सभी परीक्षार्थी आनन फानन अपना रिजल्ट देखने को उत्सुक थे।हालांकि कुछ क्षणों के लिए सर्वर व्यस्त भी रहा परंतु जल्द ही छात्र छात्राओं को उनके रिजल्ट मिलने लगे।सफल अभ्यर्थियों को बधाईयाँ दिए जाने का सिलसिला अब भी जारी है।माता पिता के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों ने जहाँ अपने अपने करीबियों को फोन पर बधाई दी वहीं कई छात्र संगठनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षार्थियों को मुबारकबाद दी है।
 
 मधेपुरा जिला के बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय हथिऔंधा रैन टोला के प्रधानाध्यापक और प्रसिद्ध शिक्षाविद् मो०आफाक अंसारी ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये सफलता आपकी मेहनत व लगन का नतीजा है। साथ ही उन्होंने अनुत्तीर्ण छात्र छात्राओं जिन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाया है,का भी हौसला बढ़ाया।ऐसे छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें निराश, हताश, उदास होने की जरूरत नहीं है। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। अतः संकल्प लें कि कठिन परिश्रम से  सफलता प्राप्त करेंगे ।
              छात्र छात्राओं के नाम दिए गए अपने संदेश में उन्होंने यह भी बताया कि आप अपनी असफलता को किस तरह लेते हैं, यह तो सिर्फ आप पर ही निर्भर करता है, क्योंकि असफलता आपको पीछे नहीं हटाती बल्कि वह आपको हर  बार कुछ न कुछ सीख दे कर जाती है।  यदि असफलता की राह में मिलने वाली सीख से व्यक्ति आगे बढ़ता जाता है  तो वह अपने जीवन में सफलता को एक दिन जरूर हासिल कर ही लेता है।  जीवन में सफलता प्राप्त करना जितना जरुरी होता है उतना ही जरुरी जीवन में मिलने वाली असफलता का सामना करने की क्षमता भी होनी चाहिए। किसी शायर ने क्या खूब कहा है कि --
गिरते हैं शहसवार ही मैदान ए जंग में।
वो तिफ़्ल क्या गिरें जो घुटनों के बल चले।

शिक्षा के क्षेत्र में लम्बे समय से जुड़े अनुभवी शिक्षाविद् श्री मो० आफाक अंसारी साहब ने छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों के नाम भी बधाई पेश किया है। उन्होंने बताया कि आपके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपको गौरवान्वित होने का मौका मिला है।साथ ही उन्होंने अनुत्तीर्ण छात्रों छात्राओं के अभिभावकों भी से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को हिम्मत दें, हौसला दें ताकि फिर से आपके बच्चे असफलता से सबक लेते हुए सफलता की ओर अग्रसर हो सकें।

युवा कवि मानकेश्वर महाराज भट्ट ने बधाई देते हुए कहा कि "डिग्री केवल माध्यम है सफलता की, लेकिन ज्ञान सफलता की कुंजी है।"

          छात्र संगठन "आईसा" के छात्र नेता मोतीउर्रहमान ने मैट्रिक के सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है साथ ही उन्होंने  प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शीघ्र ही  शिक्षकों की कमी को दूर करने और बेहर शिक्षा व्यवस्था माँग की है।

 इसके अलावा युवा रचनाकार जफर अहमद,शिक्षिका तबस्सुम बानो, स्वीटी कुमारी, स्वतंत्र टिप्पणीकार मंजर आलम आदि ने भी मैट्रिक के सफल छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर ढेरों बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है।