Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं किसान , नहीं मिल पा रहा उचित मूल्य - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

मधेपुरा।लॉकडाउन की मार झेल रहे हैं किसान , नहीं मिल पा रहा उचित मूल्य



मंजौरा / उदाकिशुनगंज.प्रखण्ड क्षेत्र के मंजौरा गाँव आज नई दृष्टि से खेती में अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में लगे हैं।यहाँ की लगभग आधी से अधिक आबादी सब्जी की खेती करते हैं।किसान नई पद्धति के अनुरूप अपने खेतों में भिंडी , कद्दू , गोभी , मिर्च ,बैगन , खीरा ,करैला तथा विभिन्न प्रकार की सब्जियां उपजाते हैं।यहाँ के किसान कई वर्षों से सब्जी की खेती करते आ रहें हैं।जिससे लोगों को आमदनी नगद के रूप में मिलने से जीविकोपार्जन , आर्थिक सुधार के साथ गृहस्थ विकास भी सुदृढ़ बनता जा रहा है।कहें तो ये उनके लिए बुढ़ापे की लाठी के सामान हैं।भूमि उपजाऊ होने के कारण फसल उत्पादन की क्षमता अच्छी रहती है।कई लोगों ने बताया कि यहाँ की भूमि की गुणवत्ता की जाँच कई वर्षों से नहीं हो पाई है जिससे कुछ किसानों के खेतों की पैदावार घटने लगी है।जहाँ प्रति कट्ठे पाँच क्विंटल उपज होते थे वो अब दो से तीन क्विंटल रह गए हैं।उक्त किसानों के अनुसार यहाँ लगभग एक हजार बीघा से भी अधिक भूमि में केवल सब्जियां उपजाई जाती है।ये स्वतः और व्यापारियों के माध्यम से फसल को बेचा करते हैं।लेकिन इस बार लॉकडाउन और आधी बरसात के कारण कई बीघों की फसल नष्ट हो चुकी है ।कई दुकानों में फसलों को बचाने के लिए कीटाणुनाशक दवाई उपलब्ध नहीं है तो वही कुछ दुकानों में कीटाणुनाशक दवाई मिल भी रही है तो दुकानदार मनचाहे पैसे किसानों से वसूल रहें हैं।जिससे लागत मूल्य में इजाफा हो रहा है।लागत मूल्य प्राप्त करने के लिए किसान स्वतः ही बाजारों में सब्जियां बेचने लगे हैं।आधुनिकता के इस समय में भी इन लोगों को उन्नत उपकरण नहीं मिल पा रहें हैं।
किसानों से बातचीत :
लॉकडाउन होने के कारण बहुत कम व्यापारी खेतों पर आ पाते हैं।फसल खराब ना हो इसके लिए लागत मूल्य से भी कम कीमत में सब्जियां बेचने पड़ रहे हैं। - चमकलाल मंडल , स्थानीय किसान।
बारिश होने के कारण फसल में कीड़े लग गए हैं।जिससे व्यापारी भाव नहीं लगाते और दुकानदार कीटाणुनाशक के अधिक मूल्य ले रहें हैं - राजकिशोर मंडल , स्थानीय किसान।
क्या कहते हैं अधिकारी : फसल काफी क्षति हुई हैं , जिनके लिए सरकार और कृषि विभाग सम्मलित रूप से किसानों को प्रति हेक्टेयर 13000₹ (रुपये) देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए किसानों को स्वतः ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन देना होगा।आवेदन की तिथि 7 मई से 25 मई तक है।जिसका सत्यापन मेरे द्वारा ही किया जाना है ।- वैद्यनाथ सिंह , किसान सलाहकार , मंजौरा ।
रिपोर्टिंग - मनकेश्वर कुमार , मधेपुरा बिहार