Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा मंडलकारा में प्रारंभ हुआ ई-मुलाकाती सेवा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 1, 2020

SAHARSA:सहरसा मंडलकारा में प्रारंभ हुआ ई-मुलाकाती सेवा

सहरसा। जेल प्रशासन ने बंदियों से मुलाकात करने के लिए बुधवार से ई- मुलाकाती सेवा प्रारंभ कर दिया। इस सिस्टम के तहत पहले दिन दो बंदियों ने वीडियो काफ्रेसिग के जरिए अपने परिजनों से बातचीत की।

यह जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से महानिरीक्षक कारा एवं सुधार सेवाएं बिहार पटना के आदेश के बाद 15 मार्च से कैदियों के मुलाकात पर रोक लगा दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेल प्रशासन ने ई-मुलाकात की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए लोगों को ई-फ्रीजन वेब पोर्टल www.पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जेल प्रशासन इसकी अनुमति देगा और संबंधित मोबाइल और ई-मेल पर मैसेज भेजकर मुलाकात का दिन और समय बता दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से लोग अपने बंदी से घर बैठे बात कर सकेंगे। ई- मुलाकाती सुविधा का लाभ कैदी के रिश्तेदार और वकील को भी मिलेगी। कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर 9471009859 पर जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि ई- मुलाकाती पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन तथा किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर कारा के प्रोग्रामर सोनू कुमार से मोबाइल नंबर 8709411359 पर बंदियों के परिजन सम्पर्क कर सकते हैं।