सहरसा। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ मोनफोर्ट स्कूल (एआइएमएस) नई दिल्ली द्वारा आयोजित कविता प्रतियोगिता में सहरसा नया बाजार निवासी स्वर्गीय भीम प्रसाद सिंह पौत्री, ब्रजेश कुमार सिंह पिटू और रागिनी सिंह की पुत्री ईशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लोयला हाई स्कूल, पटना में वर्ग नवम के अध्ययनरत ईशिता ने वर्ष 2019-20 सत्र की इस प्रतियोगिता के सीनियर डिवीजन में भाग लिया था। उसकी सब कर लेगी बेटियां शीर्षक कविता को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए एसोसिएशन ने सर्वश्रेष्ठ मानते हुए उसे प्रथम पुरस्कार के रूप में गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र से नवाजा है। ईशिता को मिली इस सफलता पर परिवार और सगे-संबंधियों में हर्ष व्याप्त है।