सहरसा। सदर अस्पताल के पुराने आइसोलेशन वार्ड के समीप गुरुवार की देर शाम एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार चंचल व अन्य पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। हालांकि शुक्रवार को शव का अंत्यपरीक्षण कर पुलिस को सौंप दिया गया। अबतक शव की पहचान नहीं हो पाई है।