सहरसा। गोली लगने से जख्मी हुए युवक के आवेदन पर बिहरा थाना में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नंदलाली निवासी जख्मी सुमन राज ने ओकाही पंचायत के दुम्मा निवासी मुकेश कुमार, रितेश कुमार व जगदीश यादव के पोता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। कहा है कि हत्या करने के उद्देश्य से गोली चलाई गई थी जिसमें वह जख्मी हो गया।
जख्मी के मुताबिक, बिहरा पंचायत के लोकही नहर चौक पर गुरुवार की शाम रुपये लेनदेन को लेकर नंदलाली निवासी धर्मेन्द्र यादव एवं सुमन राज को दुम्मा निवासी मुकेश, रितेश समेत तीन युवक से झड़प हो गया जो मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान हत्या के उद्देश्य से मुकेश ने उनपर गोली चला दिया जो हाथ में लग गई।
थानाध्यक्ष अरविद कुमार मिश्रा ने बताया कि रुपये की लेनदेन को लेकर दोनों में तकरार हुआ जिसपर गोली चलने की बातें सामने आई है। इस मामले में जख्मी के आवेदन पर तीन युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दिया गया है।