Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कचरा फेंकने गये सफाईकर्मी से मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 22, 2020

सहरसा।कचरा फेंकने गये सफाईकर्मी से मारपीट

सहरसा। कोरोना से जारी जंग में डॉक्टर, पुलिस एवं सफाईकर्मी को कोरोना योद्धा के रूप में जहां सम्मान दिया जा रहा है। वही सिमरी बख्तियारपुर में सफाईकर्मी की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित सफाईकर्मी ने छह लोगों के विरुद्ध थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

सिमरीबख्तियारपुर नगर पंचायत में कार्यरत मजदूर सुमित मल्लिक ने बताया कि बुधवार की सुबह शहर से कचरा संग्रह कर रानीहाट में बने डंपिग प्वाइंट पर गिराने गये थे। इसपर स्थानीय लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कहा कि चौधरी टोला के लोगों ने मारपीट की। मारपीट से आक्रोशित सफाईकर्मी थाना में पहुंच आरोपितों की गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सफाईकर्मी के द्वारा कार्य छोड़कर थाना पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोजाहिर आलम ने सभी सफाईकर्मी को भरोसा दिलासा दिया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इधर घायल सफाईकर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल ने संजय चौधरी, पिटू चौधरी एवं मनोज चौधरी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि सफाईकर्मी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।