सहरसा। अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बुधवार को सौरबाजार स्थित जीरो माइल चौक के समीप एक महिला और बच्चा जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही सौरबाजार पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।
चिकित्सक ने महिला की स्थिति को गंभीर बताया, जबकि घटना के बाद वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया। हालांकि चालक भागने में कामयाब रहा। बताते है कि कांप पूर्वी पंचायत स्थित मधेपुरा टोला निवासी विमल राम की पत्नी रीना देवी अपने तीन वर्षीय पुत्र सीत कुमार के साथ बैंक ऑफ इंडिया, चंदौर से रुपये की निकासी कर वापस घर जा रही थी कि पीछे से तेज रफ्तार एटीएम कैश वाहन ने धक्का मार दिया। थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।