मधेपुरा। लॉकडाउन के दौरान प्रखंड क्षेत्र में अभाविप के सदस्य पिछले सात दिनों से लगातार जरूरतमंद लोगों को रात का भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू सनानत व ऋषभ रंजन ने कहा कि महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस से उत्पन्न इस संकट के समय में लोगों की सेवा के लिए अभाविप कार्यकर्ता लगातार कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र के विधवा महिलाओं, विकलांग एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच रात का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा का कार्य आगे भी जारी रहेगा। मौके पर नगर मंत्री अंशु यादव, कुंदन कुमार, सोनू पोद्दार, कौशल, समर राज प्रेम, विक्की दीवान, चन्दन कुमार, संतोष राणा सहित अन्य मौजूद थे।