मधेपुरा। जिले में मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी और वारिस के कारण कई प्रखंडों में बिजली के पोल व तार गिर गए। इससे विद्युत विभाग को लाखों की क्षति हुई है। अंधी व बारिश समाप्त होने के बाद जिला मुख्यालय में हुई आंशिक क्षति को विभाग के कर्मियों के द्वारा दूर कर शहरी सभी फीडर में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे बिजली पोल एवं तार को ठीक करने की प्रक्रिया विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार की देखरेख में जारी है।
तेज आंधी और बारिश में जिले के विभिन्न प्रखंडों में दो दर्जन से अधिक बिजली का पोल एवं पोल में लगे तार टूट के गिर गया है। कई जगह तो बिजली तार के ऊपर पेड़ भी गिर गया। इससे कई प्रखंडों में विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित हो गई है। अंधी बारिश से क्षतिग्रस्त पोल तार को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सेवा जल्द बहाल करने को लेकर विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता तारानंद यादव व कनीय अभियंता सुशील कुमार खुद मौके पर मौजूद रह गिरे पोल को गलवाकर तार लगवाने के काम में जुटे हुए हैं। कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मुख्यालय सहित कुछ जगहों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।