Kosi Live-कोशी लाइव पटना/BREAKING : बिहार में मिले 5 और कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 131 हुई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 22, 2020

पटना/BREAKING : बिहार में मिले 5 और कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 131 हुई

बिहार में लगातार दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की गयी. मरीजों के सैंपल जांच के बाद मंगलवार को 13 नये लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके साथ ही सूबे में कुल कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 126 हो गयी है.

बिहार में मिले और पांच कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज

कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गये सैंपल की बुधवार को आयी रिपोर्ट में पांच और लोगों में संक्रमण पाया गया है. बिहार में पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 131 हो गयी. इनमें राजधानी पटना के खाजपुरा के तीन, नालंदा के एक और पूर्वी चंपारण के एक मामले सामने आये हैं. पटना के खाजपुरा में दो महिलाओं 30 वर्ष और 57 वर्ष के अलावा 62 वर्ष के पुरुष में संक्रमण पाया गया है. वहीं, नालंदा जिले के बिहारशरीफ में 26 वर्षीया महिला कोरोना वायरस पीड़ित मिली है. इसके अलावा पूर्वी चंपारण के फेनहारा निवासी एक पुरुष की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. अब इन कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क की ट्रेसिंग की जा रही है.