कर्तव्य के सही निर्वहन से मिलता है इंसान को हर जगह मान और सम्मान : पूर्व मंत्री सह मधेपुरा विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर।
मधेपुरा राजद विधायक प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि इंसान को अपने कर्तव्य व दायित्व को नहीं भूलना चाहिए। कर्तव्य के सही निर्वहन से ही हर जगह उन्हें मान और सम्मान मिलता है। पिछले 2 सप्ताह से लगातार कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए पूरे मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र को सैनिटाइज करने निर्णय में दिन रात पार्टी कार्यकर्ता द्वारा जो सहयोग मिल रहा है वह काबिले तारीफ है। कोरोना को मात देने के लिए सैनिटाइजेशन एवं लॉक डॉन का पालन ही बेहतर विकल्प है। इसके बदौलत ही हम जनमानस की सुरक्षा कर सकते हैं। पूर्व मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि विपदा के इस घड़ी में सरकार को जितनी संवेदनशील होनी चाहिए वह नहीं है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं ।दाने-दाने को तरस रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में सरकार को भावनात्मक रूप से मानवता पूर्ण कर्तव्य का निर्वहन करने की जरूरत है। ताकि आवश्यकता में जीने वाले इंसान की कठिनाई दूर हो सके। छात्र राजद के प्रधान महासचिव जापानी यादव ने कहा कि पूरे बिहार में सबसे पहले मधेपुरा विधायक प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर जी ने सैनिटाइजेशन कार्यक्रम की सराहनीय कार्य किया ।अब तीन-चार जगह यह काम हो रहा है। जनहित में इस निर्णय की हम सराहना करते हैं। आज तमोट परसा के शेष वार्डों को सेनेटाइज करने का काम किया गया। इसके लिए हम तमोट परसा पंचायत की ओर से कर्म योगी विधायक को अशेष धन्यवाद देते हैं। छात्र नेता जापानी ने कहा कि ऐसे कर्मवीर,संघर्षशील विधायक की सदैव मधेपुरा को जरूरत रहेगी।