सहरसा। एक तरफ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन किया है, वहीं दूसरी तरफ अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड में लॉकडाउन ही नहीं बल्कि शारीरिक दूरी के उल्लंघन का मामला सामने आया है। सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेशरा पंचायत के बहुरवा भरना टोले में चैती दुर्गा पूजा के मौके पर मेला समिति द्वारा लौंडा नाच का आयोजन किया गया था। देर रात लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए लौंडा डांस होता रहा और दर्शकों की भीड़ जुटी रही। सलखुआ थाना प्रभारी एम रहमान ने बताया कि हमको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया अनिल कुमार उर्फ अनिल महंथ ने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है।