Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बेवजह सड़क पर घूमने वालों पर होगी कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, April 5, 2020

सहरसा।बेवजह सड़क पर घूमने वालों पर होगी कार्रवाई

सहरसा। लॉकडाउन को लेकर बिहरा थाना क्षेत्र के सभी मुख्य मार्ग में रविवार को मुख्यालय डीएसपी ब्रजनंदन प्रसाद मेहता के नेतृत्व में इंसपेक्टर सत्यनारायण राय, बिहरा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र, एएसआई प्रकाश रजक समेत कई पुलिस जवानों ने गश्ती की। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी ने माइक के जरिये बेवजह सड़क पर मटरगश्ती करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि बिना कार्य के सड़क पर गटरगश्ती करने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने सहरसा-सुपौल सीमा क्षेत्र स्थित पुरीख, तुनियाही, बरहशेर, पंचगछिया, पटोरी, बिहरा, सिहौल, तुलसियाही एवं रहुआ तक जाकर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने को कहा। वहीं आवश्यक दुकानों के अलावा अन्य दुकानों के खोलने पर कार्रवाई करने की बात कही गई।