Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।रूपवानी सिनेमा हॉल में अचानक लगी भीषण आग, - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 21, 2020

मधेपुरा।रूपवानी सिनेमा हॉल में अचानक लगी भीषण आग,

उपडेट्स।

मधेपुरा। जिले में मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी और वारिस के कारण कई प्रखंडों में बिजली के पोल व तार गिर गए। इससे विद्युत विभाग को लाखों की क्षति हुई है। अंधी व बारिश समाप्त होने के बाद जिला मुख्यालय में हुई आंशिक क्षति को विभाग के कर्मियों के द्वारा दूर कर शहरी सभी फीडर में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे बिजली पोल एवं तार को ठीक करने की प्रक्रिया विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार की देखरेख में जारी है।

तेज आंधी और बारिश में जिले के विभिन्न प्रखंडों में दो दर्जन से अधिक बिजली का पोल एवं पोल में लगे तार टूट के गिर गया है। कई जगह तो बिजली तार के ऊपर पेड़ भी गिर गया। इससे कई प्रखंडों में विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित हो गई है। अंधी बारिश से क्षतिग्रस्त पोल तार को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सेवा जल्द बहाल करने को लेकर विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता तारानंद यादव व कनीय अभियंता सुशील कुमार खुद मौके पर मौजूद रह गिरे पोल को गलवाकर तार लगवाने के काम में जुटे हुए हैं। कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मुख्यालय सहित कुछ जगहों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

MADHEPURA : जिला मुख्यालय मधेपुरा के वार्ड नंबर 6 में स्थित रूपवानी सिनेमा हॉल मैं अचानक आग लग गई. इस घटना में लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. 
सूत्रों की माने तो अचानक से रूपवानी सिनेमा हॉल में आग देखा गया. आग लगने से बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है. आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी.

हालाँकि आग की लपटे काफी भयावह थी. बताते चलें की जहां एक तरफ पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने लोगों को चौंका कर रख दिया है. उधर आग लगने के बाद घटनास्थल पर काफी अधिक संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. 

लोगों की भीड़ को देखते हुए वहाँ पुलिस के जवानों को तैनात किया गया. जो लोगों से लगातार घटनास्थल से दूर रहने की अपील करते रहे.