Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कोरोना से बचने के लिए खुद रहें सचेत: डीएम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 3, 2020

सहरसा।कोरोना से बचने के लिए खुद रहें सचेत: डीएम

सहरसा। कोरोना वायरस संक्रमण के वैश्विक संकट की इस परिस्थिति में शुक्रवार जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समस्त जिलावासियों से वीडियो संदेश के जरिए बचाव के लिए खुद सचेत रहने की अपील की। डीएम ने कहा कि आज पूरे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण की बीमारी फैली हुई है। इससे बचने का सबसे कारगर उपाय है, अपने आपको संक्रमण से बचाएं। कहा कि संक्रमण से बचने के लिए अनेक उपाय किए जा सकते हैं, जिसमें अपने मुंह को खांसते और छींकते वक्त रूमाल से ढंके रहें, अपने हाथों को नियमित अंतराल पर अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर अथवा साबुन से रगड़कर घोएं। यदि कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं, तो 14 दिन तक समुदाय के संपर्क में आने से बचें। डीएम ने अनावश्यक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाने। लोगों से कम- से- कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखने। उपयोग किये गये टीशू पेपर को बंद कूड़ेदान में फेंकने, उसे जला देने अथवा गढ़्ढ़ा कर मिट्टी से ढ़क देने की सलाह दी। कहा कि यदि आपको बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, तो मास्क का उपयोग करें एवं नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से तुरंत सम्पर्क करें। अपने आस-पास के परिवेश में स्वच्छता को मेनटेन रखें। संक्रमित व्यक्ति अपने आंख, नाक, मुंह को छुने के बाद जबतक हाथ न धोएं तबतक अन्य वस्तु को ना छुएं। अनावश्यक हाथ ना मिलाएं। सार्वजनिक जगहों पर ना थूकें। उपयोग किए गये मास्क, टीशू पेपर यत्र-तत्र ना फेंकें। डीएम ने सभी लोगों को मिलकर इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ लड़ने और इसे हराने का प्रयास करने का आह्वान किया।