सहरसा। प्रखंड के खम्हौती पंचायत स्थित मध्य विधालय भौरा एवं रायपुरा पंचायत के मध्य विद्यालय रायपुरा मे बनाए गए अस्थाई आइसोलेशन वार्ड का जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। आइसोलेशन सेंटर में रह रहे प्रवासी लोगों से उन्होंने बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। आइसोलेशन सेंटर पर रह रहे लोगों ने सुविधा की कमी के बावत डीएम को जानकारी दी। डीएम ने मध्य विद्यालय भोरा में क्वारंटाइन में रखे गए सभी 35 मजदूरों से बात कर उनके लिए खाने पीने की व्यवस्था किए जाने पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह खम्हौती पंचायत के मुखिया ललन कुमार की प्रशंसा कर कहा कि समाज को बचाने का जज्बा हर प्रतिनिधि मे होना आवश्यक है। निरीक्षण के उपरांत डीएम ने कोरोना वायरस से बचाव की तैयारी का ले एसडीओ कार्यालय वेश्म से बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी आइसोलेशन सेंटर का सैनिटाइज किया जाय। वहा मच्छरों से बचने के लिए छिड़काव करवाया जाय। सभी सेंटर पर स्वच्छता का का खास ध्यान रखा जाय। सेंटर पर रह रहे लोगो के बेडसीट की सफाई एवं चौकी की साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाय। आइसोलेशन सेंटर पर रह रहे लोगो को हाथ धोने के लिए साबून आदि की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा इन निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाय। एसडीओ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिला के द्वारा मास्क मुहैया कराया गया था जिसे क्वारंटाइन मे रह रहे लोगो के बीच वितरित करवा दिया गया है।बैठक मे एसडीओ वीरेन्द्र कुमार, एएसडीएम आश्विनी कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, मुखिया प्रखंड संघ के अध्यक्ष ललन कुमार यादव, रायपुरा मुखिया राजकुमार चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मुजाहिद आलम, उपाध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
Friday, April 3, 2020
सहरसा।आइसोलेशन सेंटर को स्वच्छ रखने का दिया निर्देश
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002