Kosi Live-कोशी लाइव BPSSC : बिहार पुलिस दारोगा बहाली की मुख्य परीक्षा स्थगित, देखें पूरी सूचना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 29, 2020

BPSSC : बिहार पुलिस दारोगा बहाली की मुख्य परीक्षा स्थगित, देखें पूरी सूचना

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते बिहार पुलिस में दारोगा के 2446 पदों पर होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। यह परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को आयोजित की जानी थी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से दारोगा, सार्जेंट, सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पदों पर भर्ती परीक्षा जनवरी में आयोजित कराई गई थी।
आयोग ने इस संबंध में जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा है कि बिहार पुलिस दारोगा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा (लिखित) में सफल हुए अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा (लिखित) 26.04.2020 को आयोजित कराया जाना प्रस्तावित था। लेकिन वर्तमान में लगाए गए लॉकडाउन के कारण 26 अप्रैल 2020 को प्रस्तावित परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित की जाती है।

स्थिति की समीक्षा के पश्चात परीक्ष की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी।
यहां देखें आयोग का पूरा नोटिफिकेशन-> Imp Notice: Exam scheduled on 26th April, 2020 for selection of Police Sub Inspector in Bihar Police
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे पूर्व की भांति ही अपनी तैयारी में डटे रहें। अगले तिथि निर्धारित होने पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
बिहार दारोगा बहाली मुख्य परीक्षा का प्रारूप-
पेपर-।
समान्य अध्ययन, समान्य विज्ञान नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जाँच से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के दोनों पेपर के प्रत्येक में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनके लिए प्रत्येक में 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 मार्क्स काटे जाएंगे।
हिन्दी में पास होना अनिवार्य
सामान्य हिन्दी में व्याकरण से संबधी प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे- वाक्य की शुद्धि - अशुद्धि समानार्थक - विपरितार्थक शब्द मुहावरे, लोकोक्तियाँ, संधि, समास पर्यायवाची शब्द अनेक शब्द के लिए एक शब्द इत्यादि-हालांकि यह पेपर सिर्फ क्वालीफाइंग एवं अंतिम मेरिट में इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे। अगर कोई अभ्यर्थी इसमें पास नहीं होता है तो पेपर- ।। की उसकी कॉपी जांच नहीं की जायेगी और उसे फेल घोषित कर दिया जायेगा। इसलिए इसपर विशेष नहीं किन्तु ध्यान देने की जरूरत है। अभ्यर्थियों को चाहिए की प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा इसे जरूर दें।
पेपर-।।
समान्य अध्ययन के अंतर्गत ही सभी चीजें अर्थात इतिहास, भूगोल, इत्यादि आ जाती हैं, लेकिन इनका वर्णन आयोग द्वारा अलग से भी किया गया है तो अभ्यर्थियों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सामान्य अध्ययन के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान में नवीनतम, बड़ा छोटा, प्रथम, समाचार एजेंसी, संसद से संबंधित प्रश्न अर्थात परंपरागत प्रश्न होगें जिन्हें अभ्यर्थी किसी भी अच्छे सामान्य ज्ञान की किताब के अंक में दिये गये। विविध से तैयार कर सकते हैं।z

इतिहास
1. आधुनिक भारत 2. प्राचीन भारत 3. मध्यकालीन भारत
विज्ञान
(क) भौतिक विज्ञान 1. प्रकाश 2. ऊष्मा 3.आधुनिक भौतिकी
(ख) रासायन विज्ञान 1. आवर्त सारणी, 2. परमाणु संरचना 3. धातु एवं अधातु
(ग) जीव- विज्ञान
(घ) विज्ञान- प्रोद्योगिकी
(ड़) पर्यावरण- परिस्थितिकी 1. प्रमुख प्रोटोकँल 2. जैव अभ्यारण
संविधान
1. संवैधानिक विकास
2. प्रमुख अनुच्छेद
3. राष्ट्रपति
4. राज्यपाल
5. मौलिक अधिकार
6. मौलिक कर्त्तव्य
भारत का भूगोल
1.भौगोलिक संरचना 2. नदी/पवर्त/ मिट्टी/ झील 3. प्रमुख उद्योग एवं जैविक उद्यान 4. जनगणना
अर्थशास्त्र
1. नवीनतम् बैंकिंग व्यवस्था आरबीआई, टैक्स, रोजगार
रिजनिंग/ गणित के प्रश्न
1. लगातार प्रयास/ अधिक से अधिक सेट का अभ्यास
2. प्रश्न की प्रकृति के आधार पर