कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा: जिला मुख्यालय के मठाही बाजार में 28 मार्च 2020 यानी शनिवार की रात मठाही ओ पी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक ही रात अज्ञात चोरों ने 3 दुकानों में चोरी कर और एक दुकान में आग लगा दिया। जिसमें एक कपड़ा दुकान 2 पान दुकान और 1 देशी तारी की दुकान शामिल है। पीड़ित कपड़ा दुकानदार शैलेंद्र कुमार यादव मठाही निवासी ने कहा कि मैं लॉकडाउन से पहले कोलकात्ता से माल लाया था, लॉकडाउन से कारण दुकान नही खोलते थे, अचानक आज रात में चोरी हो गई जिसमे 115 पिस जींस, 155 पीस शूट, 150 पीस मच्छरदानी, 150 पीस फ्रॉकशूट सहित अन्य कपड़े एवं 1300 नगदी सहित लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। वही दुसरा पान दुकानदार मो॰ इस्लाम टेकठी निवासी ने कहा कि मेरे दुकान में बिस्कुट, रजनीगन्धा, पान मशाला, तुलसी पैकेट एवं नगदी सहित लगभग 20-25 हजार रुपये के समान की चोरी हूई है । वही तीसरे दुकानदार मो॰ सलीम पिठाई निवासी ने कहा कि कुल समान एवं 1100 नगदी सहित लगभग 20-25 हजार रुपये के समान की चोरी हूई है, वही चौथी दुकानदार पिंकी देवी का कहना है कि मैं देशी तारी बेच कर गुजर बसर करती थी जहाँ मेरे दुकान में आग लगा दिया गया। चारों पीड़ितों ने अज्ञात चोरों पर लिखित आवेदन मठाही ओपी प्रभारी को दे कर उचित छानबीन कर सख्त से सख्त कार्यवाई करने की गुहार लगाया । मौके पर स्थानीय सरपंच बलराम यादव ने बताया कि यहाँ पुलिस की गस्ती नही होने के कारण ये घटना हूई है, वही मठाही ओपी प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिला है निश्चित रुप से कानूनी करवाई की जाएगी, और यहाँ सिपाही की कमी होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
संवाददाता-सविता नंदन कुमार