Kosi Live-कोशी लाइव कटिहार:अभविप ने चलाया पोस्टर चस्पा अभियान । - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 29, 2020

कटिहार:अभविप ने चलाया पोस्टर चस्पा अभियान ।

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

कटिहारि से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट

 कटिहार  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारी परिषद् सदस्य  संजीव कुमार द्वारा पोठिया प्रखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन घोषणा के बाद विभिन्न चौक चौराहों पर आम जनता को जागरूक करने के लिए पोस्टर चिपकाया उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का कोविड-19 यह एक नया वायरस है जिसका अब तक कोई उपचार नहीं निकला है, जो कि चीन के वुहान शहर से  निकला यह वायरस आज पूरी दुनिया में काफी तेजी फैल रहा है भारत भी इससे अछूता नहीं है भारत में भी यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है अबतक कितनों की मौत हो चुकी है  इससे बचाव का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी है, सामाजिक दूरी और जागरूकता से ही हम इसे फैलने से रोक सकते हैं इससे बचने के लिए जब भी बाहर निकले तो मुंह पर हमेशा मास्क का प्रयोग करें जब औरों से बात करें तो कम से कम 1 मीटर की दूरी हो हाथ आधा एक घंटा के अंतराल पर  सैनिटाइजर एवं साबुन से हाथ धोएं कोई भी व्यक्ति अगर दूसरे राज्य यार देश से आता है तो उसका कोरोना जांच करवाएं एवं प्रशासन को इसकी सूचना दें अगर हम सभी नागरिक जागरूक रहेंगे तो कोरोना को फैलने से रोक सकते हैं उन्होंने लोगों से जब अतिआवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकलने की अपील की।



नियम और निर्देशों का नहीं हो पा रहा है पालन ।


 बलरामपुर कटिहार से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट।
बलरामपुर कटिहार  -कहीं-कहीं तो लोग हद ही कर देते हैं नियम और निर्देशों  के साथ आवश्यक सावधानी को भी ताक पर रख देते हैं । अब आप  बलरामपुर प्रखंड के माधेपुर गांव में ही हो रही है इस मैच को देखिए या लोग बैखोफ बेरोकटोक क्रिकेट मैच का आयोजन कर रहे हैं। भीड़ में भी जामा है । अब आप यह बताइए ये खुलेआम देश का मजाक नहीं तो और क्या है ।एक ओर जहां पूरे पूरा देश कोरोना को लेकर घर के अंदर बंद वहीं दूसरी और ये कुछ गिने-चुने लोग में कोरोना फैलाने का काम कर रहा है। ये देश के साथ मजाक नहीं तो और क्या है। आप सवाल तो स्थानीय प्रशासन पर भी है आखिर प्रशासन ने इन लोगों को मैच का आयोजन करने करने दिया तो कैसे ।क्या सरकार को ऐसे लापरवाह अधिकारियों और देश का मजाक उड़ाने वाले मैच इन आयोजकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए सवाल सिर्फ बलरामपुर या माधेपुर का नहीं है सवाल तो पूरे देश पूरा मानव जाति का है।