कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। सीएसपी संचालक द्वारा दर्जनों वृद्धा पेंशनधारियों के खाते से अवैध तरीके से रुपये निकासी कर ली है।
जानकारी के अनुसार जोरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी सिया देवी, बिमला देवी, झकरी देवी, ननकी देवी, हकरी देवी सहित दर्जनों वृद्धा पेंशन लाभुकों ने रहिका टोला वार्ड 12 में सीएसपी संचालक अमरनाथ कुमार अमर पर खाते से रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। मामला को लेकर मुरलीगंज थाने में आवेदन दिया है। इस बावत पेंशनधारियों का आरोप है कि हमलोगों के खाते में सरकार द्वारा मिलने वाली वृद्धा पेंशन के नौ माह का राशि 3600 रुपया आई थी। रुपये आने के बाद सीएसपी संचालक अमरनाथ कुमार अमर हमलोगों को बुलाकर प्रत्येक आदमी के खाते से 3600 रुपये निकालकर पेंशन लाभुकों को मात्र एक एक हजार रुपये ही दिये। साथ ही बताया कि शेष बचे 2600 रुपये अपने पास रख लिया। उन्होंने कहा कि दो-चार दिन में शेष रुपये दे देंगे। जब दो चार दिन बीतने के बाद बाकी बचे रुपये मांगने गए तो हमलोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। पीड़ितों ने बताया कि हमलोग ग्रामीण पंच और जनप्रतिनिधियों को बुलाकर पंचायत भी बलाई। पंचों द्वारा सीएसपी संचालक अमरनाथ कुमार अमर व उनके पिता से पूछताछ करने लगे तो वे लोग पंच से भी उलझ गए। इस बावत थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि जांचोपरांत मामला स्पष्ट हो पाएगा। दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है।
