Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कोसी सेंट्रल को-ऑपरेटिव को किया गया सील - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 1, 2020

मधेपुरा।कोसी सेंट्रल को-ऑपरेटिव को किया गया सील

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मघेपुरा। आलमनगर स्थित द कोसी सेंट्रल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड शाखा में छापेमारी की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने शाखा को सील कर दिया। शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी अरविद कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सीपी यादव एवं स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवेज आलम, प्रभारी थानाध्यक्ष राम नारायण यादव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश ठाकुर ने छापेमारी की। इस दौरान द कोसी सेंट्रल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड में लगभग तीन घंटा जांच किया गया। मौके पर खाता संबंधी पासबुक, जमा निकासी पंजी, फॉर्म सहित आवश्यक कागजात सीज किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आलम नगर स्थित द कोसी सेंट्रल को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड का जांच किया गया। जहां यह पाया गया कि द कोसी सेंट्रल को-ऑपरेटिव सोसाइटी शाखा में बैंकिग कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर तत्काल आवश्यक कागजात, फॉर्म, पासबुक पंजी, कंप्यूटर डाटा को सीज करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी जिला कार्यालय लेकर चले गए। जहां इसकी गहन जांच की जाएगी। जांच के बाद नियम के तहत अगर बैंकिग कार्य की जा रही होगी तो पुन: शाखा खोली जाएगी। अन्यथा संबंधित कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं द कोसी सेंट्रल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड में सील की खबर से पूरे क्षेत्र में कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड से जुड़े हुए लाभार्थियों में बेचैनी है।