कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुराहा पंचायत के एक वार्ड में महिला से दुष्कर्म करने में असफल रहने पर गोली चलाकर बदमाशों द्वारा जख्मी करने का मामला उजागर हुआ है। इसके बाद घायल महिला को पड़ोसियों के सहयोग से सोनवर्षा पीएचसी लाया गया। जहा से चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, खजुराहा पंचायत के एक वार्ड में महिला अपनी दुकान पर थी। उसी दौरान गांव के नरेश यादव, रतन यादव और अमित यादव पहुंचे। नरेश यादव ने महिला को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर नरेश यादव ने महिला पर गोली चला दी। गोली महिला के हाथ में जा लगी। इस बीच हो-हल्ला होने पर आसपास के लोगों जुटे जिसे देखकर सभी आरोपित मौके से फरार हो गये। इधर, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।