Kosi Live-कोशी लाइव कोरोना से जंग:दिल्ली समेत अन्य राज्यों में फंसे बिहार के लोगों के लिए सरकार ने जारी किए नंबर, कॉल करने पर मिलेगी मदद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 26, 2020

कोरोना से जंग:दिल्ली समेत अन्य राज्यों में फंसे बिहार के लोगों के लिए सरकार ने जारी किए नंबर, कॉल करने पर मिलेगी मदद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इस वजह से बाहर काम करने वाले बिहार के लोग फंस गए हैं और वे अपने घर वापस आने में असमर्थ हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए अब बिहार सरकार आगे आई है। इन लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से दो नंबर जारी किए गए हैं। इन दो नंबरों 981831252 और 9773711261 पर कॉल कर लोग सहायता मांग सकते हैं।
बिहार सरकार ने राज्य के बाहर फंसे लोगों की मदद के लिए अधिकारियों की एक टीम भी बनाई है। यह टीम दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों के रहने-खाने की व्यवस्था देखेगी। आपको ऊपर दिए गए नंबरों पर कॉल करके जानकारी देनी होगी। इसके बाद टीम आपकी मदद की व्यवस्था करेगी।
इन दो नंबरों के अलावा भी सरकार ने अन्य नंबर जारी किए हैं। बिहार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कोषांग पदाधिकारियों का नंबर जारी किया है। 9476191436 नंबर पर कॉल कर आप अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार से बात कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा 9431019731,7631499034,9973904546 इन तीन नंबरों पर कॉल करने पर भी बिहार सरकार आपकी मदद के लिए आगे आएगी।
दूसरी तरफ बिहार सरकार ने लॉकडाउन से परेशान राज्य के गरीब जनता के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गरीबों के लिए 100 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है।