Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।प्रेमिका की बेवफाई,अकाउंटेंट ने फंदा लगा की खुदकुशी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

सुपौल।प्रेमिका की बेवफाई,अकाउंटेंट ने फंदा लगा की खुदकुशी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

प्रेमिका की बेवफाई से क्षुब्ध होकर एक निजी स्कूल के सहायक अकाउंटेंट एलियस कोईराला (19) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह दार्जिलिंग के गेड़ाबाड़ी का रहने वाला था। मामले में मृतक की बहन एलिसा के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि एलियस शहर के एक निजी स्कूल में सहायक अकाउंटेट का काम करता था और स्कूल के पास ही किराए के मकान में रहता था। उसकी बहन और अन्य रिश्तेदार भी उसी स्कूल में काम करते हैं। गुरुवार को छुट्टी के बाद स्कूल खुला लेकिन एलियस स्कूल नहीं आया। इसके बाद उसकी बहन एलिसा ने फोन किया पर उसका फोन बंद आ रहा था। इसपर स्कूल के स्टाफ को उसने एलियस के कमरे पर भेजा। वहां पहुंचने पर देखा कि एलियस का शरीर फंदे से लटक रहा था। इसकी खबर उसने एलिसा को दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की बहन के मुताबिक एलियस को दार्जिलिंग की लड़की से प्यार था। किसी बात को लेकर वह पिछले दो-तीन दिनों से परेशान चल रहा था। अचानक गुरुवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। उधर, चर्चा है कि एलियस के मोबाइल में आत्महत्या का राज दफन है। इसको खंगालने से हकीकत सामने आ जाएगी। बहरहाल पुलिस मोबाइल को जब्त कर जांच में जुट गई है।घटना स्थल पर जमा लोगों की भीड़।