Kosi Live-कोशी लाइव Bihar news:एएनएम व नर्सों ने सीखा परिवार नियोजन पर परामर्श देने का कौशल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

Bihar news:एएनएम व नर्सों ने सीखा परिवार नियोजन पर परामर्श देने का कौशल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।


सिविल सर्जन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया कार्यशाला

परिवार नियोजन साधनों पर हुई चर्चा, योजना का मिल रहा लाभ

मुंगेर, 12 मार्च: जिले में कार्यरत एएनएम और स्टाफ नर्सों को परिवार नियोजन परामर्श से संबंधित जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन डॉ पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में परिवार नियोजन से संबंधित स्थायी व अस्थायी उपायों पर चर्चा करते हुए इसके इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की बात की कही गयी. इस कार्यशाला में मौजूद विभिन्न प्रखंडों से एएनएम एवं स्टाफ नर्सों को फैमिली प्लानिंग काउंसलर योगेश कुमार ने सभी उपस्थित एएनएम एवं स्टाफ नर्स को परिवार नियोजन के काउंसलिंग के संबंध में जानकारी दी और लाभार्थियों के काउंसलिंग किये जाने की विधियों के बारे में बताया.

परिवार नियोजन के प्रति लोग हो रहे जागरूक:
सिविल सर्जन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने कहा फैमिली प्लानिंग कार्नर की वजह से जिले में परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता आ रही है। यहाँ लोगों को आसानी से परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी मिल जाती है व जरूरी दवा भी उपलब्ध हो जाती है। देखा गया है कि यहां से लाभ लेने वाले आम लोग भी अपने क्षेत्र में इसकी जानकारी देते हैं। जिससे आसपास के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं.


पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूकता लाने पर हुई चर्चा:
परिवार नियोजन कार्यक्रम संबंधी विभिन्न योजनाओं के तहत सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कार्यशाला के दौरान स्थाई और अस्थाई विधियों पर भी चर्चा की गयी. स्थायी विधि में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष बंध्याकरण एवं अस्थायी विधि में निरोध, माला डी, एमपी,
पीपीआईयूसीडी आईयूसीडी, छाया, अंतरा  के बारे में बताया गया. इसके साथ ही परिवार नियोजन परामर्शी कार्यक्रम  के दौरान पुरुष नसबंदी के प्रति लोगों को जागरूक करने के गुर भी सिखाये गए. एएनएम को स्वास्थ्य केंद्र में जितनी भी महिलाएं प्रसव या टीकाकरण के लिए आती हैं, उन सभी को फैमिली प्लानिंग कार्नर में परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की जानकारी देने की बात कही गयी.

इस मौके पर डीपीएम मो नसीम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक निखिल राज, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक रचना कुमारी, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.