Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।डीएम ने दिखाई दरियादिली, बीडीओ को दवा ले पीड़ित के घर भेजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 29, 2020

सहरसा।डीएम ने दिखाई दरियादिली, बीडीओ को दवा ले पीड़ित के घर भेजा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। लॉकडाउन में फंसे क्षेत्र की एक कैंसर पीड़िता को सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की पहल पर सोनवर्षा के बीडीओ कैलाशपति मिश्र द्वारा खुद से सहरसा से एक दवा दुकान से खरीदारी कर रविवार को पीड़िता के घर जाकर दवा पहुंचाया गया।
जानकारी अनुसार, सरौनी मधेपुरा पंचायत के गोआरी गांव निवासी बिदेश्वरी झा की 65 वर्षीया पत्नी राजेश्वरी देवी कैंसर से पीड़ित हैं। जिनका इलाज एम्स दिल्ली द्वारा किया गया है। लाकडाउन के दौरान ही उनकी दवा खत्म हो गई। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबियत खराब होता देख परिजनों ने सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार को व्हाट्सएप पर एम्स की पर्ची भेज दवा उपलब्ध कराने की गुहार लगायी। डीएम ने दवा की पर्ची सोनवर्षा के बीडीओ कैलाशपति मिश्र को भेज पीड़िता को दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिसपर बीडीओ ने रविवार को सहरसा के मेडिकल स्टोर में दवा खरीद कर स्वयं गोआरी गांव पीड़िता के घर पहुंचकर दवा उपलब्ध करवाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। यही नहीं बीडीओ ने परिजनों से बताया कि अगर आगे भी जरूरत हो तो संपर्क कर लेंगे। दवा उपलब्ध करा दिया जाएगा।