Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।इंडोनेशिया में फंसे हनीमून मनाने गये सहरसा के दंपत्ति - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 29, 2020

सहरसा।इंडोनेशिया में फंसे हनीमून मनाने गये सहरसा के दंपत्ति

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए गए इंडोनेशिया गए बैजनाथपुर पदमपुरा निवासी शिवशरण यादव पत्नी के साथ इंडोनेशिया में फंसे हैं। उनके परिवार के लोग बेहद चितित हैं। पंजाब एण्ड सिध बैंक नोयडा के राजभाषा अधिकारी शिवशरण यादव की शादी दो मार्च को हुई। वो अपनी पत्नी निशा यादव के साथ 14 मार्च को हनीमून पर इंडोनेशिया गए। 20 मार्च को विमान से उन्हें वापस आना था, परंतु कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण उड़ान स्थगित कर दिया गया। शिवशरण के पिता नारायण यादव और भाई रामशरण यादव ने भारत और राज्य सरकार से बाली शहर में फंसे शिवशरण और उनकी पत्नी को वापस लाने का प्रबंध करने का आग्रह किया है। कहा कि वे लोग मध्यम परिवार के लोग हैं। वहां फंसे रहने के कारण वेलोग भूखमरी के शिकार हो सकते हैं।