कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा। जिला के बाहर से आए लोगों की सूची के आधार पर मोबाइल एप के जरिए कोरोना के संदिग्धों को ट्रैक किया जाएगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए दी कोविड ट्रेकर मोबाइल एप विकसित किया है। रविवार को इस एप के संचालन के लिए आइटी मैनेजर लखेंद्र महतो द्वारा पंचायत रोजगार सेवक, ग्रामीण आवास सहायक, पंचायत तकनीकी सहायक एवं ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक को इसका प्रशिक्षण दिया है। आइटी मैनेजर से बताया कि बाहर से आए सभी लोगों को प्रशासन द्वारा चिह्नित कर सूचीबद्ध कर लिया गया है। ऐसे लोगों के घर पर होम क्वारंटाइन का पोस्टर चिपकाया गया है। संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर्मी इनलोगों पर लगातार नजर रखेंगे। ऐसे लोगों में कोरोना का लक्षण पाए जाने पर उसे एप पर अपलोड करेंगे। जिसका जिलास्तर पर ट्रैक करते हुए प्रतिदिन मेडिकल टीम को रेफर किया जाएगा। इस आधार पर मेडिकल टीम जांच की कार्रवाई प्रारंभ करेगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भी भेजा जाएगा। कहा कि इसके लिए सभी प्रशिक्षितकर्मी सोमवार से अपने कार्य में लग जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से अबतक बाहर से आए 42 सौ लोगों को सूचीबद्ध किया है। ऐसे लोगों की स्क्रीनिग जांच के बाद लगातार एप के माध्यम से ट्रैकिग की जाएगी।
