Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।दिल्ली हिसा में मरने वालों की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 1, 2020

सहरसा।दिल्ली हिसा में मरने वालों की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। दिल्ली हिसा में मरने वालों लोगों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शनिवार की देर शाम युवा संघर्ष समिति के तत्वावधान में सिमरी बख्तियारपुर के रानीबाग बाजार से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च रानीबाग मस्जिद चौक से लेकर नहर होते हुए रंगीनियां मंडल जी चौक तक निकाला गया। चौक पर शांति मार्च सभा में तब्दील हो गया। जहां युवा संघर्ष समिति के तहसीन रजा की अगुवाई में दो मिनट का मौन रख दिल्ली हिसा में मरने वालों लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
सभा को संबोधित करते हुए युवा संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष सह जाप नेता पुनपुन यादव ने कहा कि दिल्ली हिसा भाजपा की सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा के गलत बयान के कारण ही हिसा शुरू हुई है। वहीं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मजनूं हैदर अली कैस ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर की धरती ने हमेशा से शांति का पैगाम दिया है इसलिए आज हमलोग रानीबाग में कैंडल मार्च करके मुल्क में अमन-चैन की अपील करते हैं। देश दंगा से नहीं शांति से चलेगा। मौके पर कैंडिल मार्च कार्यक्रम में युवा संघर्ष समिति के गुलरेज आलम, निया•ा, शाहबा•ा आब्दीन, मोदस्सिर, मन्नान, अब्दुल्लाह, आसिफ, कमर, तशलीम, अफरीदी, परवे•ा, अबू होजैफा, यशीर, समीर आदि मौजूद रहे।