Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में कोरोना का खौफ: आंगनबाड़ी केंद्र आज से अगले आदेश तक बंद रहेंगे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

बिहार में कोरोना का खौफ: आंगनबाड़ी केंद्र आज से अगले आदेश तक बंद रहेंगे

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बिहार सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित कर दिया है। इन केंद्रों पर 13 मार्च से लेकर अगले आदेश तक सारी गतिविधियां बंद रहेंगी। बच्चों का शैक्षणिक कार्यक्रम भी स्थगित रहेगा, लेकिन पके हुए गर्म भोजन का वितरण नियमानुसार होगा। आईसीडीएस के निदेशक ने यह जानकारी गुरुवार की देर शाम को दी।