Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छे काम करने पर गोल्डेन अवार्ड 2020 से सम्मानित हुए स्नेहा किरण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

सहरसा।समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छे काम करने पर गोल्डेन अवार्ड 2020 से सम्मानित हुए स्नेहा किरण

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
*समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छे काम करने पर गोल्डेन अवार्ड 2020 से सम्मानित हुए स्नेहा किरण।*

*रिपोर्ट - अमन कुमार, सहरसा*

कोसी/सीमांचल - राम मंदिर अयोध्या के ट्रस्टी व राम जन्म भूमि के शिलान्यासक श्री कामेश्वर चौपाल, डी. जी. कम कमांडेंट जेनेरल श्री आर. के. मिश्रा ( आईपीएस) और श्री राणा यशवंत ( मैनेजिंग एडिटर इंडिया न्यूज ग्रुप ) के हाथों जिला पूर्णियाँ के 250 वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रत्येक न्यूज़ मीडिया लिमिटेड के सातवें स्थापना दिवस पर अपनी विशेष सामाजिक सहभागिता, युवा राजनीति को सकारात्मक दिशा देने और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों  पर काम करने के लिए " गोल्डन अवार्ड 2020 इन सोशल सर्विसेज " से सम्मानित हुई पीपुल्स पॉवर प्रवक्ता और बिहार प्रदेश अध्यक्ष ; ( अशोका साहित्य अकादमी )श्रीमती स्नेहा किरण . विदित हो की पीपुल्स पॉवर प्रवक्ता , (बिहार) श्रीमति स्नेहा किरण अभी सीमांचल में इस 17 वीं लोकसभा सत्र में ही AIIMS जैसी स्वास्थ्य संस्था के निर्माण के लिए अपने युवा साथियों के साथ संघर्षरत है ..!! साथ ही रेणु माटी की बिटिया अपने साहित्यिक सरोकारों के लिए भी प्रतिबद्ध है और अपने दमदार व प्रासंगिक आलेखों के माध्यम से भविष्य में महिला सशक्तिकरण के विभिन्न मुद्दों पर काम करने के लिए संकल्पवान है..!! सीमांचल की बेटी , बिहार की बेटी प्रतिभावान व होनहार स्नेहा किरण को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए परिजनों ने शुभकामनाएं दी है।