Kosi Live-कोशी लाइव Weather Bihar: बिहार में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से तीन की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 13, 2020

Weather Bihar: बिहार में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से तीन की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर

 मौसम विभाग की तरफ से राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों के लिए आंधी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से ही पटना सहित कई जिलों में तेज गरज के साथ बारिश हो रही है। वहीं, सासाराम में आज तड़के सुबह ठनका गिरने से दो सहोदर भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। 
जानकारी के मुताबिक सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गिजुवाही गांव के पश्चिम छोटकी पहाड़ी पर शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दो सहोदर भाई समेत की मौत हो गई। मृतकों में गीजवही गांव निवासी नागा राम के पुत्र रामाचेला रजवार 30 वर्ष, गुरुचेला रजवार 55 वर्ष व उसी गांव के श्यामलाल यादव का पुत्र राजाराम यादव  40 वर्ष शामिल हैं। सभी मृतक गायघाट गांव के रहने वाले थे।
मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

बिहार में 13, 14 व 15 मार्च को भारी बारिश की संभावना जतायी गई है। कल से ही कई जिलों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि मोतिहारी, बेतिया, सिवान, गोपालगंज, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुज़्ज़फ़रपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर व सुपौल में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।
 
विभिन्न जिलों में मौसम का हाल....
-पटना में आसमान में बादल छाए हुए हैं, गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो चुकी है। 
-सीतामढ़ी में अभी हल्की बूंदाबांदी हो रही है। आसमान में अचानक काले बादल छा गए हैं।
-मुजफ्फरपुर में भी हल्की बारिश हो रही है। 
-मोतिहारी में हल्की बारिश हो रही है।
-लखीसराय में बारिश नहीं हो रही है।
-बिक्रमगंज (रोहतास) में देर रात से रूक-रूक कर बारिश हो रही है।  तापमान गिरने से हल्की ठंढ भी बढ़ी है। हवा भी कुछ अधिक तेज बह रही है।
-बक्सर में तेज हवा के साथ सुबह से बारिश हो रही है, दलहन फसल को भारी नुकसान हुआ है।
-शिवहर में भी बारिश हुई है। अभी थम गई है किंतु आकाश में बादल मंडरा रहे हैं।
 -दरभंगा के आसमान में भी काले बादल छाए हुए है। हल्की बूंदा-बांदी हो रही है।
-भागलपुर में बादल छाया हुआ है, लेकिन बारिश या तेज हवा नहीं है।
-मधुबनी में अभी बारिश नहीं हुई है। बादल छाए हुए हैं।
-रक्सौल में आसमान  काले बादल छाए हुए है। हल्की बूंदा-बांदी हो रही है।
-समस्तीपुर में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं, हल्की बूंदा बांदी हो रही है।
-बाँका में धूप खिली है।
-कटिहार में बदल छाये हुए हैं। बारिश नही हुई है।
-आरा में भी बूंदा -बांदी हो रही है।
-बेतिया में अभी बारिश नहीं हुई है। बादल छाए हुए हैं।
-सीतामढ़ी में अभी बारिश नहीं हो रही है। आसमान बिल्कुल साफ है। हल्की हवा बह रही है।
 -पूर्णिया में बारिश नहीं हुई है
- नवादा में बूंदा-बांदी हो रही है।
 -सासाराम में रात में बारिश हुई है। अभी आसमान में बादल हैं।
-गोपालगंज में बारिश हो रही है।