Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बाइक-जेसीबी की टक्कर में दो जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 6, 2020

सहरसा।बाइक-जेसीबी की टक्कर में दो जख्मी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। भवटिया-रोता मुख्य मार्ग स्थित एक निजी स्कूल के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि बाइक पर सवार एक युवक को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया गया। जहां से बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। दोनों जख्मी बनमाईटहरी ओपी क्षेत्र के लालपुर गांव वार्ड नंबर चार निवासी दीपनारायण चंदवंश के पुत्र खुशो कुमार एवं अमरजीत कुमार बताया गया है। खुशो कुमार एवं अमरजीत कुमार ने अपनी बाइक से सहरसा से टेंट का सामान लाने गये थे। उसी क्रम में जैसे ही भवटिया-रोता मुख्य मार्ग स्थित एक निजी स्कूल के पास मिट्टी भराई कर रहे जेसीबी मशीन से टक्कर हो गई। जिसमें चालक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सौर बाजार पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।